Thursday, 8 March 2018

नौगांव (उत्तराखंड) : यहां कबाडी मोहम्मद अनस के घर इस हालत में मिली मासूम…


नाबालिग के अपहरण के बाद स्थानीय लोगों ने आग के हवाले किया सामान
होली के दिन लापता हुई नाबालिग को कबाड़ी के घर ऐसी हालत में देख लोगों को पारा चढ़ गया ! गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ करने के साथ चार वाहनों को आग लगा दी। हालत देखते हुए पुलिस बल और पीएससी तैनात करनी पड़ी !
बीते बृहस्पतिवार को लापता हुई नाबालिग करीब बीस घंटे बाद होली के दिन एक कबाड़ी के घर रस्सी से बंधी मिली। लड़की को कैद से छुड़ाकर स्थानीय लोगों ने नगर में जमकर बवाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कबाड़ी के घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही चार वाहनों को आग लगा दी !
सांप्रदायिक हिंसा के हालात को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल और पीएससी तैनात करनी पड़ी। डीएम एवं एसपी के मौके पर पहुंचने व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामला शांत हुआ।

कमरे से सुनाई दी जब बचाओ-बचाओ की आवाज

नाबालिग के अपहरण करने पर पुलिस चौकी में हंगामा करते गुस्साए लोग
बृहस्पतिवार शाम को नौ वर्षीय बच्ची घर का कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गई थी। उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने देर शाम नौगांव पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को होली के दिन होली खेल रहे बच्चों को सुबह करीब साढ़े दस बजे कबाड़ का कारोबार करनेवाले मोहम्मद अनस के कमरे से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी !
तब स्थानीय लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो लापता बच्ची बाथरूम में रस्सी से बंधी मिली। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लड़की को कैद से आजाद कराने के बाद लोगों ने कबाड़ी के घर के सामान पर आग लगा दी। यहां से जुलूस की शक्ल में निकली भीड़ ने समुदाय विशेष के ठिकानों को निशाना बनाकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की !
भीड़ ने दो बाइक व दो कारों को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन को भी आग नहीं बुझाने दी। मामला शांत कराने पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक को भी जनाक्रोश के चलते बैरंग लौटने को मजबूर हुए। इस दौरान लोगों ने चौकी का घेराव कर अपहरणकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
नौगांव में नाबालिग के अपहरण के बाद कबाड़ी के दुकान का सामान फेंकते स्थानीय लोग
मामले को सांप्रदायिक रंग लेते देख यहां तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा नहीं थमा। शाम करीब चार बजे डीएम डॉ. आशीष चौहान एवं एसपी ददनपाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अपहरण के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि अब भी यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है !
बलात्कार की नीयत से अपहरण अपहरणकर्ताओं की कैद से छुड़ाई गई नाबालिग की गर्दन पर रस्सी के गहरे निशान पड़े हैं। आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार की नियत से बच्ची का अपहरण किया गया। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव एवं जिला अस्पताल में करायी गई मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि अपहरणकर्ता १९ वर्षीय मोहम्मद अनस के खिलाफ पहले भी थाना डाकपत्थर में बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। बच्ची के बयान के अनुसार अपहरणकर्ता ने उसे बाथरूम में रस्सी से बांध कर चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। होली के दिन जब घर पर कोई नहीं था, तभी वह बाथरूम के रोशनदान से आवाज लगाकर लोगों को मदद के लिए बुला पायी !

जेल भेजे गए अपहरणकर्ता

नौगांव में नाबालिग के अपहरण के बाद स्थानीय लोगों ने आग के हवाले किया सामान
थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी १९ वर्षीय मोहम्मद अनस निवासी जीवनगढ़ विकासनगर और उसके साथी सहारनपुर निवासी काला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ आयपीसी की धारा ३६६, ३०७ तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर १४ दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया है।

बाहरी लोगों से खाली कराएं दुकानें

नौगांव में कबाड़ की दुकान से समान फेंकते स्थानीय लोग
नगर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए व्यापार मंडल की बैठक बुलाई गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपहरण का यह पहला मामला है। इससे लोग डरे सहमे हैं। बैठक में सभी भवन स्वामियों से दूसरे समुदाय के लोगों को किराए पर दी गई दुकानें खाली कराने का अनुरोध किया गया। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो !
स्त्रोत : अमर उजाला

Thursday, 1 March 2018

मदरसे में ७० साल के मौलवी ने किया ९ साल की मासूम का बलात्कार

मदरसे में ७० साल के मौलवी ने किया ९ साल की मासूम का बलात्कार


नई देहली : नरेला क्षेत्र में एक ९ वर्ष की बच्ची से मदरसे के अंदर बलात्कार का मामला सामने आया है । आरोप मदरसे के ७० वर्षीय मौलवी पर है । पेट में दर्द और प्राइवेट पार्ट से खून बहने से परिजनों को इस बात का पता चला । पूछने पर बच्ची ने रोते बिलखते पूरी आपबीती बताई । परिजन तुरंत ही बच्ची को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत देख आंबेडकर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । इस बीच लोकल पुलिस पहुंच गई । मेडिकल रिपोर्ट व बच्ची के बयान पर बलात्कार, पॉक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया । आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस अफसरों ने घटना की पुष्टि की है । आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी ७० वर्षीय मोहम्मद जफीर आलम के रूप में हुई है । वह नरेला थाना क्षेत्र स्थित बवाना जेजे कॉलोनी के ई-ब्लॉक में अपने बेटे के साथ रहता है, जिसने झुग्गीनुमा मदरसा बनाया हुआ है । मदरसे में वह छोटे बच्चों को तालीम देता है । ९ साल की बच्ची भी परिवार के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रहती है । पिता फैक्ट्री में काम करते हैं । वह आसपास के बच्चों के साथ इसी मदरसे में पढने जाती है । घटना शनिवार शाम की है । पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्ची आरोपी मौलवी के पास पढने गई थी । पीडित बच्ची उसे दादा कहती है । शाम को लगभग ७ बजे जब सभी बच्चे चले गए, तो आरोपी ने उसे बहाने से रोक लिया ।
आरोप है कि अंदर से दरवाजा बंद करके बच्ची को ५ का सिक्का दिया । उसके बाद आरोपी मौलवी ने डरा-धमकाकर मासूम के साथ बलात्कार किया । घटना के बाद पीडिता जब घर जाने लगी, तो आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । घर आने के बाद डर के मारे मासूम बच्ची ने घटना के बारे में नहीं बताया और दो दिन तक गुमसुम रही । सोमवार रात बच्ची की तबियत खराब हुई, दर्द से कराहने लगी । परिवार वालों ने देखा तो उसके निजी अंगों से ब्लीडिंग हो रही थी । परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जानकारी दी कि उसके साथ बलात्कार हुआ है । उसके बाद बच्ची ने आपबीती बताई । परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया ।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स